शाहरुख ने सऊदी अरब के रेड सी फेस्टिवल में काजोल के लिए गाया 'तुझे देखा तो ये जाना सनम'

अभिनेता शाहरुख खान ने सऊदी अरब में चल रहे रेड सी इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री काजोल के लिए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इसके अलावा दोनों कलाकारों ने मंच पर अपनी फिल्में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'बाज़ीगर' के सीन भी रीक्रिएट किए थे।