शाहरुख पहली बार डिस्को लेकर गए थे, उस समय मैं चप्पलों में था: मनोज बाजपेयी

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया है कि उन्हें पहली बार अभिनेता शाहरुख खान डिस्को लेकर गए थे। उन्होंने कहा, "बहुत पुरानी बात है। दिल्ली में एक नाइट क्लब (घुंघरू) था और मैंने उस समय चप्पल पहनी थी। किसी तरह मेरे लिए जूतों का इंतज़ाम किया गया।" बकौल मनोज, उन्होंने तब पहली बार जाना कि नाइट लाइफ क्या होती है।