अभिनेता दुलकर सलमान ने अपनी हालिया फिल्म 'सीता रामम' की तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'वीर ज़ारा' से होने पर कहा है कि ऐसा कहना शाहरुख का अपमान करना है। उन्होंने कहा, "शाहरुख खान बस एक ही हैं। वह हम सभी के लिए रोल मॉडल हैं...जिनका हमें अनुसरण करना चाहिए।" बकौल दुलकर, "शाहरुख बेहद खास हैं...उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं।"