अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'जर्सी' की रिलीज़ से पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उसकी शूटिंग के दौरान घायल होने पर खून थूकते दिख रहे हैं। शाहिद के होंठ पर चोट लगने के बाद 25 टांके लगे थे। इससे पहले शाहिद ने कहा था कि उन्हें लगा था कि वह फिर कभी पहले जैसे नहीं दिखेंगे।