inshorts

शाहिद ने अंडर-19 विश्व कप जीत की बधाई देने के लिए 2018 वाली टीम की लगाई तस्वीर, हुए ट्रोल

ऐक्टर शाहिद कपूर ने अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारत को इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में बधाई दी है लेकिन उन्होंने भारत की 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की तस्वीर का इस्तेमाल किया। उनकी इस गलती पर एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "शर्मनाक।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "बॉलीवुड ऐक्टर की हर साल खुद को जोकर बताने वाली रस्म।"