रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद दो बार इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन दोनों बार एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उन्हें रोक दिया था। बकौल रिपोर्ट्स, सियासी संकट से निकलने का रास्ता न दिखने पर उद्धव 22 जून शाम 5 बजे इस्तीफा देना चाहते थे।