महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के बागी विधायक 'पार्टी तोड़ना' चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने एकनाथ शिंदे के लिए सब कुछ किया। मेरे पास जो विभाग था वह उन्हें दिया लेकिन वह मुझपर कई आरोप लगा रहे हैं।" बकौल ठाकरे, "जो कहते थे कि मर जाएंगे पर शिवसेना नहीं छोड़ेंगे, वे आज भाग गए।"