शिंदे गुट में 1-2 एमएलए और होंगे शामिल, 51 हो जाएगी हमारी संख्या: बागी विधायक केसरकर
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने दावा किया है कि एक से दो विधायक और हमारे साथ (एकनाथ शिंदे गुट) आएंगे, जिसके बाद उनके समर्थन और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मिलकर हमारी संख्या बढ़कर 51 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम (बागी विधायक) अगले तीन-चार दिनों में किसी निर्णय पर पहुंचेंगे और उसके बाद सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे।