सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एकनाथ शिंदे वीडियो कॉल के ज़रिए गोवा में ठहरे शिवसेना के बागी विधायकों की बधाई स्वीकार करते दिख रहे हैं। वीडियो में विधायक नारा लगा रहे हैं, "शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं।" बाद में, शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बात की।