शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 22 दिसंबर तक बढ़ाई गई पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में एक विशेष अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है। चटर्जी को इस मामले में अलीपुर में सीबीआई की अदालत में पेश किया गया था। गौरतलब है कि अक्टूबर में सीबीआई ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।