प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शिक्षक दिवस' पर सोमवार को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, "आज जब देश आज़ादी के अमृतकाल के अपने विराट सपनों को साकार करने में जुट चुका है...तब शिक्षा के क्षेत्र में राधाकृष्णन जी (पूर्व राष्ट्रपति) के प्रयास हम सभी को प्रेरित करते हैं।" पीएमओ ने कहा, "राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सभी शिक्षकों को...बधाई।"