inshorts

शिक्षा के 'तालिबानीकरण' की अनुमति नहीं देंगे: हिजाब विवाद पर कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष

कर्नाटक के कुछ कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद नलिन कुमार कटील ने शनिवार को कहा, "राज्य में बीजेपी सरकार है और हिजाब के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।" उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा में 'तालिबानीकरण' की अनुमति नहीं देगी और वह मानती है कि स्कूल-कॉलेज में 'शिक्षा' एकमात्र धर्म है।