शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव ढींढसा हुए कोविड-19 से संक्रमित

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। ढींढसा का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोज़पुर में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट में पॉज़िटिव आने के बाद वह वापस लौट गए।