शिल्पा व राज कुंद्रा पर व्यापारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, दिए गए जांच के आदेश

मुंबई में कोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक सर्राफा व्यापारी द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। व्यापारी ने आरोप लगाया कि उसने 2014 में दोनों की एक स्कीम में ₹90 लाख लगाए थे लेकिन 2019 में 5,000 ग्राम सोना देने का वादा दोनों ने पूरा नहीं किया।