अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने 'अंडरकट' हेयरकट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "आप जोखिम उठाए बिना और...कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकले बिना हर दिन नहीं जी सकते। चाहे वह अंडरकट बज़ कट कराना हो (जिसके लिए बहुत साहस लगा...) या मेरा नया एरोबिक वर्कआउट: 'ट्राइबल स्क्वॉट्स' हों।" उन्होंने हेयरकट कराने का वीडियो भी शेयर किया है।