अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने गणपति विसर्जन के दौरान टूटे पैर के साथ डांस किया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा गणेश जी को नाचते हुए विदा कर रही हैं और उनके साथ बहन शमिता शेट्टी भी डांस करतीं नज़र आईं। वहीं, विसर्जन के दौरान शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा व दोनों बच्चे दिखे।