शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को अपनी शादी की 12वीं सालगिरह पर बिज़नेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "12 वर्ष पहले...इस दिन व इस पल हमने...अच्छे समय को साझा करने और कठिन समय को सहने का वादा किया था...जिसे पूरा करना जारी रखा है।" उन्होंने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।