शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया रकुल-जैकी की संगीत सेरेमनी में पति के साथ परफॉर्मेंस का वीडियो
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और ऐक्टर जैकी भगनानी की संगीत सेरेमनी में पति राज कुंद्रा के साथ परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "जैकी से 15 साल पहले किया वादा पूरा किया जिन्होंने हमारे (शिल्पा और राज) संगीत में परफॉर्म किया था।" शिल्पा ने राज के डांस की तारीफ भी की है।