शिवराज का अभिवादन करते हुए मंच से गिरे बीजेपी नेता, सामने आया वीडियो

खरगौन (मध्य प्रदेश) में एक कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिवादन करते हुए बीजेपी नेता जगदीश जायसवाल मंच से गिर गए। घटना के वायरल वीडियो में मंच से गिरने से पहले जायसवाल जनता की ओर देखते हुए बोल रहे हैं, "प्रदेश का नेता कैसा हो?" वहीं, एक सुरक्षाकर्मी ने जायसवाल की उठने में मदद की।