मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' गाना गाया। विजयवर्गीय ने शिवराज को टैग करते हुए लिखा, "युवा मोर्चा में काम करते समय...अक्सर यह गाना गाया करते थे...भोपाल में आयोजित 'भुट्टा-पार्टी' में यह गीत गाते ही...पुरानी स्मृतियां ताज़ा हो उठीं।"