शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवसेना किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी से...हमारे वैचारिक मतभेद हैं...लेकिन हम राज्य में बदलाव चाहते हैं।" बकौल राउत, "हम प्रदेश में लंबे समय से काम कर रहे हैं...लेकिन चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि...हम बीजेपी को दुखी...नहीं करना चाहते थे।"