शिवसेना के बागी विधायक पहुंचे गोवा, सीएम प्रमोद सावंत ने होटल में विधायकों से की मुलाकात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के बागी विधायक बुधवार को गुवाहाटी से गोवा पहुंचे। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी के होटल में बागी विधायकों से मुलाकात की है। गौरतलब है, शिंदे ने कहा था कि फ्लोर टेस्ट के लिए सभी बागी विधायक गुरुवार को मुंबई जाएंगे।