inshorts

शिवसेना को खत्म करना चाहते हैं संजय राउत, बीजेपी से गठबंधन करें: उद्धव से बागी विधायक

शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने खुले पत्र में कहा है कि एनसीपी के चहेते संजय राउत शिवसेना को खत्म करना चाहते हैं। केसरकर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बीजेपी से गठबंधन करने की अपील करते हुए कहा, "आप (राउत) शिवसेना को हिंदुत्व से दूर करने की कोशिश करेंगे तो हम कैसे सहन कर लेंगे।"