inshorts

शिवसेना को खत्म करना बीजेपी का मकसद, हिंदू वोट बैंक नहीं करना चाहती साझा: महाराष्ट्र सीएम

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी का मकसद शिवसेना को समाप्त करना है क्योंकि वह हिंदू वोट बैंक को साझा नहीं करना चाहती। बागी विधायक एकनाथ शिंदे को लेकर ठाकरे ने कहा, "शिवसेना को अपने ही लोगों ने धोखा दिया...अगर आप उप-मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं...तो मुझे बताते...मैं आपको बना देता।"