महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना ने मुंबई स्थित सेना भवन में शनिवार को दोपहर 1 बजे अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मीटिंग में शामिल होंगे। वहीं, एनसीपी चीफ शरद पवार, राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ठाकरे से उनके निजी आवास 'मातोश्री' में मुलाकात की।