शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
पात्रा चॉल घोटाला मामले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने सोमवार को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने 8 दिन के लिए राउत की कस्टडी मांगी थी। ईडी ने कोर्ट में कहा कि राउत को 4 बार समन किया गया था लेकिन वह सिर्फ एक बार हाज़िर हुए।