inshorts

शिवसेना हमारे साथ है, संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन: राउत के भाई सुनील

शिवसेना विधायक व संजय राउत के भाई सुनील राउत ने सोमवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ईडी द्वारा उनके भाई की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राउत परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है। बकौल सुनील, "(गिरफ्तारी के खिलाफ) हमारी कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है।"