बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ‘विवादास्पद’ टिप्पणी को लेकर उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा, "बयान वापस लेकर 7 दिन के अंदर सिंह स्कूलों के विद्यार्थियों-शिक्षकों से माफी मांगे...ऐसा नहीं करने पर मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट जाऊंगा।"