अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं शुक्रगुज़ार हूं कि आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त...मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार और मेरी ताकत हैं। जन्मदिन मुबारक हो।" गौरतलब है कि राज को मुंबई की अदालत से पॉर्नोग्राफी मामले में ज़मानत मिल चुकी है।