शुरुआती 2 दिन मुश्किल थे: कोविड-19 नेगेटिव होने के बाद अभिनेत्री जान्हवी कपूर

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि 3 जनवरी को उनकी और बहन खुशी कपूर की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी और अब वह संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। उन्होंने लिखा, "शुरुआती 2 दिन मुश्किल भरे थे...फिर समय के साथ...सेहत बेहतर होती गई। टीकाकरण व मास्क पहनना...इस वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है।"