ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में बॉडी-शेमिंग की शिकार होने को लेकर बात की है। सोनाली ने कहा, "जब मैं (फिल्म) इंडस्ट्री में आई थी तब हीरोइन पतली नहीं होती थीं। प्रोड्यूसर्स मुझे मोटा होने को कहते थे...बोलते थे, 'खाओ...बहुत पतली है'।" उन्होंने कहा, "प्रोड्यूसर्स को कर्व्स चाहिए थे...वे वैसी महिलाएं चाहते थे जो आकर्षक हों।"