शुरू में लोग कहते थे मैं हीरोइन की तरह नहीं दिखती: माधुरी दीक्षित

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में कहा है कि तब (करियर के शुरुआती दिनों) लोग ये सवाल करते थे कि क्या वह एक सफल ऐक्ट्रेस बन सकती हैं? बकौल माधुरी, "लोग कहते थे...कि मैं ऐक्ट्रेस की तरह नहीं दिखती...क्योंकि मैं महाराष्ट्रीयन मूल की थी...और बहुत छोटी थी।" उन्होंने कहा, "मेरी मां...(कहती थीं) तुम अच्छा काम करो...और तुम्हें पहचान मिलेगी।"