वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' फेम अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलना ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "थिएटर के दिनों में लोग मुझे पहचानते नहीं थे लेकिन वे दिव्येंदु (शर्मा) या दूसरों को पहचान लेते थे। मुझे बुरा लगता था।" बकौल अभिषेक, वह सोचते थे कि अच्छी भूमिका निभाने के बावजूद लोग उन्हें क्यों नहीं पहचानते हैं।