'शेरशाह' की स्क्रीनिंग के साथ 24 सितंबर से शुरू होगा पहला हिमालयन फिल्म फेस्टिवल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 24 सितंबर को पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। फेस्टिवल की शुरुआत कारगिल के युद्ध में शहीद हुए मेजर विक्रम बत्रा पर बनी फिल्म 'शेरशाह' की स्क्रीनिंग से होगी। यह फिल्म फेस्टिवल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है जो 24-28 सितंबर तक 5 दिनों के लिए लेह-लद्दाख में आयोजित किया जाएगा।