'शेरशाह' से इतना प्यार मिला और पत्नी भी, इससे अधिक एक फिल्म से और क्या चाहिए?: सिद्धार्थ

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'न्यूज़18' से कहा है, "फिल्म 'शेरशाह' से बहुत प्यार मिला है और पत्नी (ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी) भी मिलीं। अब इससे अधिक एक फिल्म से आपको क्या चाहिए होगा?" कियारा ने शादीशुदा जीवन को लेकर कहा कि वह बेहद खुश हैं। बकौल कियारा, अपने प्यार के साथ शादी करने का अनुभव खुशियों से भरा होता है।