inshorts

'शैतानी ताकतें' सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहीं, खून की अंतिम बूंद तक लड़ूंगा: सोरेन

चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द करने की सिफारिश करते हुए राज्यपाल को रिपोर्ट भेजने की खबरों के बीच सोरेन ने कहा है कि 'शैतानी ताकतें' उनकी चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, "आदिवासी का बेटा हूं....कोई इतनी आसानी से...मुझे नहीं तोड़ सकता है...खून की अंतिम बूंद तक...लड़ूंगा।"