शो छोड़ने के बाद से कपिल से बात नहीं हुई: 'कपिल शर्मा शो' में वापसी की खबरों पर अली असगर

कॉमेडियन-ऐक्टर अली असगर ने 'कपिल शर्मा शो' में वापसी की खबरों पर कहा है कि उन्होंने शो छोड़ने के बारे में भी नहीं सोचा था इसलिए वापसी के बारे में भी वह कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने कहा, "शो छोड़ने के बाद (कपिल से) कोई बातचीत नहीं हुई...न ही कभी मुलाकात हुई।" अली ने 5-साल पहले शो छोड़ा था।