दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है कि वह बहुत अच्छे थे। 'बिग बॉस 13' में अपने सह-प्रतिभागी पर देवोलीना ने कहा, "शो के बाहर हम बहुत अच्छे दोस्त थे। जैसे वह...मेरी टांग खींचते थे...कभी-कभी यह सोचकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।" बकौल ऐक्ट्रेस, "शो में...घायल होने पर...उन्होंने मेरा खयाल रखा था।"