ऐक्टर बरुन सोबती से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी सबसे खराब परफॉर्मेंस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि 2009 में उनकी वजह से उनका पहला टीवी शो 'श्रद्धा' सिर्फ 3 महीने में बंद हो गया था। सोबती ने कहा, ''शो में सबसे खराब चीज़ मैं था...मुझे लगता है मेरे कारण शो की नैया डूबी थी।''