शोधकर्ताओं ने मृत मकड़ी की टांगों को पकड़ने वाले रोबोटिक पंजों में बदला; वीडियो किया गया जारी
अमेरिका स्थित राइस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने कैसे एक मृत मकड़ी की टांगों को पकड़ने वाले रोबोटिक पंजों में बदल दिया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मकड़ियां हाइड्रोलिक दबाव का इस्तेमाल कर अपनी टांगें बढ़ाती हैं इसलिए उन्होंने मृत मकड़ी के शरीर में एक सुई जोड़ दी जिससे उन्हें थोड़ी देर के लिए हवा मिल गई।