शोपियां हमले के पीड़ित पंडित परिवार से मिलना चाहती थी, सरकार ने नज़रबंद किया: मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दावा किया है कि उन्हें घर में नज़रबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "मैं शोपियां में (आतंकी) हमले का शिकार हुए कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलना चाहती थी। भारत सरकार जानबूझकर...पंडितों के पलायन के लिए मुसलमानों को ज़िम्मेदार ठहराने का फर्ज़ी प्रोपेगेंडा चला रही है।"