एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर कहा है कि श्रद्धा की हत्या लव जिहाद नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का इस पर राजनीति करना गलत है। ओवैसी ने आगे कहा, "यह एक महिला की हत्या, ज़ुल्म व उसके शोषण का मामला है और हम सभी को इसे उसी नज़रिये से देखकर इसकी निंदा करनी चाहिए।"