श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 19वें ओवर में चेज़ किए 172 रन

टी20 विश्व कप में रविवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था जिसके बाद बांग्लादेश ने 20-ओवर में 171/4 का स्कोर बनाया। चरित अशलंका के 49-गेंदों में नाबाद 80-रन और भानुका राजपक्षे की 31-गेंदों में 53-रन ​की बदौलत श्रीलंका ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।