श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच जुलाई में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौट गए। राजपक्षे ने उनके आवास और दफ्तर में प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। वह मालदीव से होकर सिंगापुर चले गए थे और उन्होंने कुछ हफ्ते थाईलैंड में बिताए।