inshorts

श्रीलंका से भारत की तुलना करना बेवकूफी, सबक ज़रूर सीख सकते हैं: पनगढ़िया

नीति आयोग के पूर्व-उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा है कि श्रीलंका की आर्थिक स्थिति की तुलना भारत से करना बेवकूफी है। उन्होंने कहा, "हम श्रीलंका के मौजूदा संकट से सबक ज़रूर सीख सकते हैं।" बकौल पनगढ़िया, राजकोषीय घाटे को कंट्रोल से बाहर नहीं जाने दिया गया और इसे पाटने के लिए शायद ही कभी विदेश से कर्ज़ लिया गया है।