श्रुति हासन को हुआ कोविड-19, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

अभिनेत्री श्रुति हासन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने लिखा, "एक अपडेट जो मज़ेदार नहीं है, सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद मैं कोविड-19 संक्रमित मिली हूं। ठीक होने की प्रक्रिया में हूं और जल्द वापसी करने का इंतज़ार है।" 18 फरवरी को उनकी वेब सीरीज़ 'बेस्टसेलर' रिलीज़ हुई।