श्रेया घोषाल के साथ नए ट्विटर सीईओ पराग की पुरानी तस्वीरें व ट्विटर पर बातचीत सामने आई
पराग अग्रवाल के ट्विटर सीईओ बनने पर उनकी बचपन की दोस्त व गायिका श्रेया घोषाल द्वारा बधाई देने के बाद उनकी पुरानी तस्वीरें और ट्विटर पर बातचीत फिर सामने आई है। सामने आए 24 मई 2010 के ट्वीट में श्रेया ने लिखा था, "एक और बचपन का दोस्त मिला!! फूडी और ट्रैवलर...स्टैनफोर्ड का स्कॉलर।...कल उसका जन्मदिन था! उसे विश कीजिए।"