सिंगर श्रेया घोषाल ने सोमवार को अपने 6 महीने के बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मैं देवयान हूं...आज 6 महीने का हो गया हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "इस समय मैं दुनिया को एक्सप्लोर करने में बिज़ी हूं...पसंदीदा गाने सुनने...तस्वीरों वाली किताबें पढ़ने...चुटकुलों पर ज़ोर से हंसने और अपनी मां के साथ बातचीत करने में व्यस्त हूं।"