सिंगापुर में ज़ुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया आइलैंड का नाम, यहीं पर हुआ था उनका निधन

सिंगापुर में गायक ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए उस आइलैंड का नाम गूगल मैप्स पर 'ज़ुबीन गर्ग आइलैंड' किया गया है जहां उनका निधन हुआ था। सिंगापुर में 19 सितंबर को ज़ुबीन गर्ग का निधन हो गया था और इस मामले में अबतक 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे।