सिंगर उदित नारायण का एक और किसिंग वीडियो हुआ वायरल, घुटनों पर बैठकर महिला को किया किस
हाल ही में एक महिला फैन के होंठों पर किस करने से विवादों में घिर चुके सिंगर उदित नारायण का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह घुटनों पर बैठकर एक महिला को किस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रिकॉर्ड हुआ जिसमें महिला सेल्फी लेती हुई नज़र आ रही है।